चिश्ती का इस्तकबाल
अजमेर| गरीबनवाज सूफी मिशन सोसायटी के सदर शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती का रविवार को विभिन्न धर्मों के लोगों ने इस्तकबाल किया। चिश्ती हज यात्रा पर जा रहे हैं।
दरगाह नाजिम अशफाक हुसैन के नेतृत्व में नाजिम कार्यालय में यह आयोजन हुआ। चिश्ती 17 सितंबर को शाम 4 बजे जयपुर रवाना होंगे। वह 18 सितंबर को सुबह 8.30 बजे की फ्लाइट से सांगानेर एयरपोर्ट से रवाना होंगे। सहायक नाजिम डॉ. मोहम्मद आदिल ने बताया कि अंजुमन सैयदजादगान के पूर्व सदर सैयद गुलाम किबरिया चिश्ती ने उनकी दस्तारबंदी की। हुसैन ने इस्तकबाल किया। गंज गुरुद्वारा कमेटी के दिलीप सिंह छाबड़ा, हीरालाल मैसी, नवीन सोगानी, अंजुमन सैयदजादगान के पूर्व सदस्य सैयद मुनव्वर चिश्ती, पूर्व उपाध्यक्ष हाजी सरवर सिद्दीकी, सचिव रुखसाना हुसैन, सैयद आले हुसैन, हाजी कमरुद्दीन, रज्जाक मिर्जा, सूफी साजिद, हाजी मोहम्मद सिद्दीक आदि कई लोग मौजूद थे।
जुल्फिकार चिश्ती