पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेटर शमी ने दी दरगाह में हाजिरी

क्रिकेटर शमी ने दी दरगाह में हाजिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| भारतीयक्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रविवार को सप|ीक ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर आने वाले क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम की जीत की मन्नत मांगी।

तेज गेंदबाज शमी, प|ी और अपने मित्रों के साथ शाम 4 बजे जियारत को पहुंचे। शमी को प्रशंसकों ने पहचान लिया। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में होड़ लगी नजर आई। अंजुमन सैयदजादगान के पूर्व सचिव सैयद महमूद उल हसन चिश्ती और सैयद महफूज उल हसन चिश्ती ने उन्हें जियारत कराई। शादी के बाद शमी पहली बार दरगाह पहुंचे हैं। इंग्लैंड सीरिज में मिली कामयाबी पर उन्होंने गरीब नवाज का शुक्राना अदा किया।

दरगाह जियारत के बाद मोहम्मद शमी।