पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सियाराम संघ का धरना 22 को

सियाराम संघ का धरना 22 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| शिक्षकसंघ सियाराम स्कूलों के एकीकरण, समानीकरण तथा रिक्त पद भरने समेत अन्य मांगों के समाधान के लिए 22 सितंबर को जयपुर के उद्योग मैदान में प्रांत स्तरीय धरना देगा।

प्रदेश महामंत्री बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन की तैयारियों के लिए जयपुर लाल कोठी स्थित प्रदेश कार्यालय पर रविवार को मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में संघर्ष समिति संयोजक ईश्वर दयाल शर्मा, सचिव जगेश्वर शर्मा, जिला संयोजक सदस्य रामप्रकाश सारस्वत, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर बंंशीवाल, कोषाध्यक्ष बृजभूषण समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।