पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्वतीय समाज ने मनाया वार्षिकोत्सव

पर्वतीय समाज ने मनाया वार्षिकोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| पर्वतीयसमाज सहकारी समिति स्मारक ट्रस्ट का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार को पर्वतीय धर्मशाला विनयनगर पालबीचला में संपन्न हुआ।

समारोह के पहले दिन शनिवार को सभा में आय व्यय का ब्यौरा दिया गया। इस अवसर पर 28 सितंबर को भवाल माता नरवर में गोठ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। छात्र-छात्राओं की वादविवाद प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं एवं जिला एवं राज्य स्तर पर के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष डॉ. एसएस तड़ागी ने की। कार्यक्रम में प्रताप सिंह रावत, रामसिंह मनराल, हरीशचंद्र पांडे, सुजान सिंह रावत, पृथ्वी सिंह, पूरन सिंह, ध्यान सिंह, भुवनचंद, गोविंद सिंह, हरीश पाठक, मदन मोहन जोशी का सहयोग रहा।