\"एक पेड़, एक जिंदगी\' अभियान शुरू
अजमेर | दैनिकभास्कर के \\\"एक पेड़ एक जिंदगी\\\' अभियान के तहत गुरुवार को भास्कर कार्यालय में एडिशनल एसपी शरद चौधरी ने पौधरोपण किया। भास्कर इस अभियान से लोगों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता का संदेश दे रहा है। गुरुवार को कार्यालय में शरद चौधरी ने गुल मोहर का पौधा लगाकर अजमेर में इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर अजमेर संस्करण के एसएमडी हेड पंकज माथुर, अकाउंट हेड अजय शर्मा, प्रोडक्शन हेड विनोद सिंह भास्कर स्टाफ मौजूद था।