- Hindi News
- ध्वजारोहण के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू
ध्वजारोहण के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू
श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव 2014 का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह ध्वजारोहण एवं महाराजा अग्रसेन तथा महालक्ष्मी के पूजन के साथ हुआ। ध्वजारोहण समाज सेवी मुरारीलाल अग्रवाल ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी सीताराम गोयल ने की। इस मौके पर कई समाज बंधु एवं महिलाएं मौजूद थी। मुख्य अतिथि अग्रवाल ने अपने संबोधन में महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इससे पूर्व मुख्य संयोजक अशोक पंसारी ने अतिथियों तथा समाज बंधुओं का स्वागत किया।
इस मौके पर श्री महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने महाराजा अग्रसेन के गीत प्रस्तुत किए तथा महाराजा अग्रसेन सर्किल पर स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। अंत में मुख्य संयोजक डॉ. विष्णु चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राधेश्याम अग्रवाल, गोपाल गोयल कांच वाले, प्रणशेखर बंसल, लक्ष्मीनारायण हटूका, अजय गोयल, दिनेश परनामी, शैलेंद्र अग्रवाल, शिवशंकर फतेहपुरिया, नौरतमल अग्रवाल समेत अन्य कई समाज बंधु मौजूद थे।
महिला सांस्कृतिक संध्या आज
शनिवारको विभिन्न कार्यक्रम होंगे। महिला सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2.30 बजे 6 साल की बालिकाओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 6 से 15 साल की बालिकाओं के लिए फैंसी ड्रेस स्टेप वाइज तथा डांस प्रतियोगिता, 15 से 30 साल तक की बालिकाओं तथा महिलाओं के लिए स्टेप वाइज पारंपरिक डांस प्रतियोगिता तथा 30 साल से अधिक महिला आयु वर्ग के लिए सुपर मॉम यानी मां एवं बेटी द्वारा एक साथ डांस की प्रस्तुति आदि प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को मुख्य अतिथि पुरस्कृत करेंगी।
प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
महिलाखेलकूद प्रतियोगिताओं का संयोजन अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष अध्यक्ष सरोज गोयल तथा सचिव मधु अग्रवाल ने किया। अंत में मुख्य अतिथि सुनीता अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिताओं ने परिणाम निम्न रहे। डाइस जेम ग्रुप गेम 6 वर्ष में प्रथम, द्वितीय तृतीय क्रमश: चहल अग्रवाल, आराध्या अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल रहीं। आइसक्रीम स्टिक से क्राफ्ट निर्माण 6 से 15 वर्ष वर्ग में प्रथम साक्षी सिंघल, द्वितीय हिमांशी अग्रवाल तथा तृतीय प्राची अग्रवाल रही। सब्जियों फलों से आभूषण निर्माण 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम शुभी गर्ग, द्विती