पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संचालित होंगी स्पेशल बसें

संचालित होंगी स्पेशल बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर मेला

अजमेर. रोडवेजकी ओर से पुष्कर मेले में विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। यात्री भार को देखते हुए अन्य आगारों की बसों को अजमेर मंगवाया जाएगा। जोनल मैनेजेर तेजकरण टांक ने बताया कि एकादशी से पूर्णिमा यानी 3 नवंबर से 6 नवंबर तक स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। रोडवेज की ओर से करीब 110 बसों की व्यवस्था की जाएगी, जिन्हें आवश्यकता के अनुसार संचालित किया जाएगा। पुष्कर मेले के बाद 9 से 12 नवंबर तक मोहर्रम भी रहेगा। इस दरम्यान भी रोडवेज की ओर विश्राम स्थलियों से विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। शनिवार को कलेक्टर ने भी बैठक लेकर सभी विभागों के साथ मेला संबंधी समीक्षा की थी।