आठवीं बोर्ड परीक्षा
स्टूडेंट्स को जल्द मिलेंगे सर्टिफिकेट
अजमेर. राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पहली बार आयोजित की गई 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा के प्रमाण-पत्र जल्द ही विद्यार्थियों तक पहुंचेंगे। ये प्रमाण-पत्र शनिवार को बोर्ड पहुंच गए। बोर्ड अब इन्हें जिलावार अलग-अलग छंटनी कराकर बंडल तैयार कराएगा। बोर्ड प्रबंधन डाइटों के माध्यमों से ही विद्यार्थियों को पहुंचाएगा। बोर्ड प्रबंधन डाक की बजाय इसे प्रदेश की सभी डाइटों के माध्यम से देने का विचार किया है। इसी क्रम में डाइट के प्रतिनिधियों को अजमेर बुलाकर संबंधित जिलों के विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र देने की व्यवस्था की जा रही है। बोर्ड 8वीं वैकल्पिक परीक्षा का परिणाम पूर्व में जारी किया जा चुका है।