पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी का झांसा देकर दुराचार, 6 पर मुकदमा

शादी का झांसा देकर दुराचार, 6 पर मुकदमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। मुहामी गांव में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मामले में गेगल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई पुष्पलता ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को कोर्ट का आदेश प्राप्त हुआ, जिसके तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376, 365 120बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

गेगल थाना पुलिस के अनुसार नसीराबाद सदर थाना इलाके में रहने वाले पीड़िता के पिता ने वकील के जरिए अदालत में इस्तगासा दायर की थी। इसमें बताया गया कि मुहामी निवासी सायर सिंह ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा दिया और अपने साथ मुहामी ले गया।

इस कृत्य में सायर सिंह के छह अन्य साथी भी शामिल थे। आरोपी सायर ने उसकी पुत्री को दुराचार का शिकार बनाया। पुत्री गर्भवती हो गई तो बाद में सायर सिंह ने शादी से मना कर दिया और उसे भगा दिया। इस्तगासे पर अदालत ने गेगल थाना पुलिस को आरोपी सायर सिंह सह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए, जिसके तहत गेगल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।