- Hindi News
- आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी रिमांड पर
आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी रिमांड पर
अजमेर. पहाड़गंजइलाके में युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में दो आरोपियों को रामगंज थाना पुलिस ने जेल से प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक टांक और रमेश सांसी के खिलाफ पहाड़गंज निवासी हरीश को ब्याज के लिए परेशान कर आत्मदाह के लिए मजबूर करने के अारोप में मुकदमा दर्ज है। हरीश ने मृत्यु पूर्व बयान में आरोपियों के बारे में जानकारी दी थी।