पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक यात्रा अजमेर पहुंची

सांस्कृतिक यात्रा अजमेर पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूरदर्शन डीडी राजस्थान की ओर से आयोजित सांस्कृतिक यात्रा शनिवार को अजमेर पहुंच गई। केन्द्र उपमहानिदेशक कृष्ण देव कल्पित सहित विभाग की पूरी यूनिट अपनी ओबी वैन के साथ 23 सितम्बर तक अजमेर प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान जहां अजमेर के पुरोधा व्यक्तियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके अलावा अजमेर की जानकारियां सीधे प्रसारण से दी जाएंगी।

इस अवसर पर महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रश्नोतरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रश्नोत्तरी का आयोजन सेवानिवृत्त आईएएस महेन्द्र सुराणा के निर्देशन किया गया। रविवार को संस्कृति स्कूल के बच्चे नन्हीं दुनिया कार्यक्रम में भाग लेंगे। दूरदर्शन की टीम पूरे कार्यक्रम को शूट करेगी। सोमवार को सुबह धरती धोरां री के तहत पुष्कर से राजीव प्रसारण किया जाएगा। अजमेर के आनासागर से मंगलवार को सीधा प्रसारण होगा।

जवाहर रंगमंच पर 22 सितम्बर को शाम 7 से 9 बजे तक महफिल मुशायरा जवाहर रंगमंच पर आयोजित होगा। इसमें देश के मशहूर शायर भाग लेंगे। यह कार्यक्रम डीडी राजस्थान चैनल पर दर्शक सीधे देख सकेंगे। 23 सितम्बर को सुप्रसिद्ध कवि जवाहर रंगमंच पर सांय 7 बजे से 9 बजे तक कविता राजस्थान के तहत कविताएं प्रस्तुत करेंगे। इसी बीच कृषि दर्शन सहित और भी कई कार्यक्रम रिकॉर्ड किए जाएंगे।

गर्ल्स इंजीिनयरिंग कॉलेज में शनिवार को आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया उत्साह।