अजयमेरू प्रेस क्लब की सदस्यता सूची कल
गांधीभवन स्थित अजयमेरू प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्यों की सूची सोमवार 22 सितंबर को जारी होगी। शनिवार को क्लब की तदर्थ समिति की बैठक हुई जिसमें सदस्यता के लिए आए आवेदनों पर विचार किया गया। समिति ने सक्रिय सदस्यों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इसमें जिलेभर के पत्रकार शामिल हैं। सूची सोमवार को गांधी भवन स्थित कार्यालय पर चस्पा की जाएगी। तदर्थ समिति के संयोजक डॉ. रमेश अग्रवाल के मुताबिक सभी आवेदनों पर गहनता से विचार के बाद सदस्यता पर निर्णय किया है। समिति की अगली बैठक मंगलवार 23 सितंबर को दोपहर 1 बजे प्रेस क्लब कार्यालय में होगी, जिसमें आगामी साधारण सभा के बारे में निर्णय किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अजयमेरू प्रेस क्लब का गठन जिलेभर के श्रमजीवी पत्रकारों ने सन 2000 में किया था जो राजस्थान को-ऑपरेटिव सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकृत है।