- Hindi News
- सिन्धी मेले में समस्त सिन्धी दरबारों की संगत लेगी भाग
सिन्धी मेले में समस्त सिन्धी दरबारों की संगत लेगी भाग
अजमेर. सिन्धीसंगीत समिति की ओर से 5 अक्टूबर को आजाद पार्क में आयोजित किए जा रहे मेले की तैयारियों के लिए नानक का बेड़ा स्थित एक होटल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिन्धी समाज के इष्टदेव झूलेलाल के ज्योति ज्योत समाने के अवसर पर सिन्धी संगीत समिति की ओर से आयोजित सिन्धियत मेले में प्रत्येक सिन्धी परिवार सम्मिलित हो और उसे वहां पहुंचने पर सिन्धियत की झलक मिलेगी।