अजमेर. बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए जिला पुलिस के अधिकारियों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने नियम-कायदों की जानकारी दी। एमडीएस विवि में आयोजित कार्यशाला में आरबीआई के अधिकारी
पीके वसु ने पूरी जानकारी दी।
वित्तीय संस्थाओं में फ्रॉड और ग्राहकों का पैसा हड़प करने के मामले में अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस की भूमिका के बारे में बताया गया। एएसपी (शहर) शरद चौधरी ने बताया कि सेमिनार में बैंक खातों की हैकिंग, एटीएम मशीन से छेड़छाड़ बैंक खातों से रकम उड़ाने जैसे अपराधों से निपटने के बारे में चर्चा की गई।