पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर सेंट्रल को ऑपरेटिव का वार्षिक लाभ पहुंचा 98.87 लाख

अजमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव का वार्षिक लाभ पहुंचा 98.87 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. अजमेरसेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का वार्षिक शुद्ध लाभ 31 मार्च 2014 तक 98.87 लाख रुपए तक पहुंच गया है। बैंक अध्यक्ष जयराम चौधरी ने बताया कि अजमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की जिले में 13 शाखाएं संचालित हैं। बैंक की कुल अमानतें 225 करोड़ रुपए, कार्यशील पूंजी 474 करोड़ रुपए है और बैंक की हिस्सा पूंजी 21 करोड़ रुपए है। यह बैंक वर्तमान में बैंकिंग रेगुलेशन एक्स 1949 के तहत सभी वैधानिक धाराओं की नियमानुसार पालना कर रहा है।