पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जादौन अरोड़ा को फुटबॉल टीम की कप्तानी

जादौन अरोड़ा को फुटबॉल टीम की कप्तानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. राजकीयमहाविद्यालय ब्यावर द्वारा 22 से 24 सितंबर तक आयोजित एमडीएस यूनिवर्सिटी अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही डीएवी कॉलेज की फुटबॉल टीम की कप्तानी कुलदीप सिंह जादौन को सौंपी गई। खेल अधिकारी डॉ. असगर अली ने बताया कि टीम में बलप्रीत सिंह, द्वारका प्रसाद, विवेक गुलाटी, पंकज सिंह, नीरज, हरीश, पुष्पेंद्र, गौरव शर्मा, जुगलप्रीत (उप कप्तान), हेमेंद्र सिंह, अजयराज, ऋषभ जैन, अमित कुमार, विकास आैर शिववर्धन सिंह को शामिल किया गया है। टीम मैनेजर कपिल कुमार आैर प्रशिक्षक दुष्यंत सिंह चौहान होंगे। जीसीए के खेल सचिव हैरिंगटन तिमोथी ने बताया कि जीसीए फुटबॉल टीम की कप्तानी हितेश अरोड़ा को सौंपी गई है। टीम में मनीष पाल (उप कप्तान), करमजीत गुर्जर, यश श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, निशांत चौहान, रोहित कुमार, आदित्य सांखला, अजय मीणा, विनायक चतुर्वेदी, अभिमन्यु सिंह, देवांश शर्मा, प्रवीण कुमार आैर हर्ष नेगी को शामिल किया गया।

सॉफ्टबॉलप्रतियोगिता 1 से

अजमेर.दयानंदकॉलेज द्वारा सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 1 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। खेल अधिकारी डॉ. असगर अली ने बताया कि पूर्व में यह प्रतियोगिता एमडीएस यूनिवर्सिटी के कैलेंडर के अनुसार 8 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसकी तिथि में परिवर्तन किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें आैर खिलाड़ी 30 सितंबर तक आवश्यक रूप से जिम्नेजियम हॉल डीएवी कॉलेज पहुंचे। इसी दिन प्रतियोगिता का ड्राॅ निकाला जाएगा।

24सितंबर से क्रिकेट प्रतियोगिता

अजमेर.डीएवीकॉलेज द्वारा 24 सितंबर से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पूर्व में यह प्रतियोगिता एमडीएस यूनिवर्सिटी के खेल कैलेंडर के अनुरूप 18 सितंबर को आयोजित की जानी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से तिथि में परिवर्तन किया गया। खेल अधिकारी डॉ. असगर अली ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को ड्रॉ की प्रति भिजवाई गई है। इस बारे में जानकारी के लिए डीएवी कॉलेज संपर्क किया जा सकता है।