- Hindi News
- प्राध्यापक परीक्षा के प्रश्न पत्र पर भी उठे थे सवाल
प्राध्यापक परीक्षा के प्रश्न पत्र पर भी उठे थे सवाल
सीएम ने कार्रवाई के दिए थे संकेत
उप चुनाव में नसीराबाद में सभा को संबोधित करते समय आरपीएससी प्रकरण में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चुनाव बाद कार्रवाई के संकेत दिए थे। मंत्री कालीचरण सराफ ने भी इस संबंध में संकेत दे दिए थे।
आयोग की ओर से ली गई प्राध्यापक स्कूली शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2013 के विभिन्न प्रश्नों पत्रों पर भी सवाल खड़े हुए। उर्दू जनरल अवेयरनेस के पेपरों में क्रमश: एक दो प्रश्नों में गलतियां सामने आईं। जबकि 14 जुलाई को आयोजित कॉमर्स के पेपर में गड़बड़ियों का पुलिंदा सामने गया। 15 जुलाई को आयोग ने इस परीक्षा को निरस्त किया। यह 27 सितंबर को अजमेर में पुन: आयोजित हो रही है। इधर लोक प्रशासन के पेपर पर अभ्यर्थियों ने यह सवाल खड़े किए कि इस पेपर के 80 फीसदी प्रश्न एक ही गाइड से तैयार किए गए। इतिहास के पेपर में भी बीकानेर के एक परीक्षा केंद्र पर कुछ प्रश्न रिपीट होने का मामला सामने आया। दूसरा पेपर देकर आयोग ने परीक्षा कराई थी।