पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाख से कम जमा राशि वालों को लौटाई जाएगी रकम

एक लाख से कम जमा राशि वालों को लौटाई जाएगी रकम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| दीअजमेर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। बैंक में एक लाख रुपए से कम जमा राशि वालों को शत-प्रतिशत रकम मिलेगी। सोमवार को राजस्थान अरबन बैंक फेडरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएल शर्मा ने बयान जारी कर बताया कि बैंक में 19 हजार एेसे खाताधारक हैं, जिनके खाते में एक लाख रुपए से कम जमा हैं। उन्होंने कहा कि अजमेर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक का संचालन चार वर्षों से आरबीआई के निर्देशन में किया जा रहा था। इसमें ग्राहकों के लेनदेन पर पूरी तरह से पाबंदी थी। बैंक का लाइसेंस रद्द हाेने के बाद सहकारी विभाग लिक्विडेटर नियुक्त कर उपलब्ध संपत्तियों का शीघ्र निस्तारण कर जमाकर्ताओं को राशि लौटाना शुरू कर देगा।

सहकारिताविभाग करे बैंक का संचालन : पूर्वविधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक को पत्र लिखकर मांग की है सहकारिता विभाग इसका संचालन कर खाताधारकों को राहत िदलाएं।

खाताधारकोंका प्रदर्शन कल : बैंकजमाकर्ता एवं सदस्य संघर्ष समिति की ओर से बुधवार सुबह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।

अजमेर अरबन को-ऑप. बैंक प्रकरण

धोखे का बैंक नाउम्मीदी के आंसू