पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10वीं पूरक परीक्षा का परिणाम 60.31 फीसदी रहा

10वीं पूरक परीक्षा का परिणाम 60.31 फीसदी रहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं पूरक परीक्षा का कुल परिणाम 60.31 फीसदी रहा। लड़कों का परिणाम 57.84 और लड़कियों का परिणाम 63.07 प्रतिशत रहा। बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 66 हजार 5 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए। इनमें लड़कों की संख्या 34 हजार 871 और लड़कियों की संख्या 31134 थी। पूरक परीक्षा में कुल 39 हजार 809 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इनमें 20 हजार 171 लड़के और 19 हजार 638 लड़कियां उत्तीर्ण घोषित किए गए।

द्वितीय श्रेणी में अधिक उत्तीर्ण हुए : बोर्डकी रिपोर्ट के मुताबिक 252 लड़के और 310 लड़कियां प्रथम श्रेणी में, 10 हजार 971 लड़के और 11 हजार 958 लड़कियां द्वितीय श्रेणी और 8 हजार 448 लड़के 7 हजार 370 लड़कियां तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।

दसदिन में आवेदन : बोर्डसचिव के मुताबिक 10वीं पूरक परीक्षा के विद्यार्थी 10 दिन में संवीक्षा उत्तर पुस्तिका की फोटो प्रति के लिए आवेदन कर सकेंगे।