- Hindi News
- चेयरमैन के लिए आईपीएस भी पसंद रहे हैं सरकारों के
चेयरमैन के लिए आईपीएस भी पसंद रहे हैं सरकारों के
आरपीएससी में स्थगित करना पड़ा साक्षात्कार
आरपीएससीअध्यक्ष पद के लिए आईपीएस अधिकारी भी सरकारों की पसंद रहे हैं। हबीब खान गौराण समेत समय-समय पर पांच आईपीएस अफसर इस पद को सुशोभित कर चुके हैं।
आयोग के अध्यक्ष पद की कुर्सी एक बार फिर आईपीएस अधिकारी को सौंपने की चर्चा पूरे प्रदेश में जोरों पर है। डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज का नाम सामने रहा है। आयोग की साख और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए समय-समय पर सरकारों ने अपने पसंद के आईपीएस को भी इस पद पर जगह दी है। सीनियर आईपीएस पीएस यादव कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। इनका कार्यकाल 1 अक्टूबर 1997 से 6 नवंबर 1997 तक रहा। इसके बाद आयोग में स्थाई अध्यक्ष पद पर आईपीएस देवेंद्र सिंह काे लगाया। सिंह डीजीपी रहे हैं। उनका कार्यकाल 6 नवंबर 1997 से 30 दिसंबर 2000 तक रहा। 4 जुलाई 2006 को एचएन मीणा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। मीणा इस पद पर 19 सितंबर 2006 तक कार्यरत रहे। इसके बाद 28 फरवरी 2010 को आईपीएस एमएल कुमावत की स्थाई अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई।
कुमावत 1 जुलाई 2011 तक इस पद पर रहे। कुमावत अपना चार्ज प्रो. बीएम शर्मा को सौंप कर गए। वे शिक्षाविद थे, लेकिन प्रो. शर्मा के कार्यकाल में हुई परीक्षाओं परिणामों की विसंगतियों का खामियाजा आयोग अभी तक भुगत रहा है। अायोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले हबीब खान गौराण भी आईपीएस अफसर रहे हैं। उनकी नियुक्ति 31 अगस्त 2012 को हुई और वे 22 सितंबर तक इस पद पर रहे।
कुछ सदस्यों के रूप में भी रहे
आयोग सूत्रों के मुताबिक आईपीएस अफसर ज्ञान प्रकाश पिलानिया, भवानी मल माथुर और सुभाष चंद्र चंदन भी अलग-अलग समय में आयोग में सदस्य रहे हैं।
दो दिन के साक्षात्कार किए स्थगित
आयोगसचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि आयोग द्वारा 23 एवं 24 सितंबर 2014 को आयोजित होने वाले सहायक खनिज अभियंता के साक्षात्कार अपरिहार्य कारण से स्थगित कर दिए हैं। साक्षात्कार की आगामी तिथि अभ्यर्थियों को यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।
32पदों के लिए हो रहे हैं साक्षात्कार : आयोगकी ओर से एएमई के 32 पदों के लिए साक्षात्कार 15 सितंबर से शुरू किए गए थे।
परिणाममें भी होगी देरी : साक्षात्कारसमय पर पूरे हो जाते तो बुधवार रात तक परिणाम घोषित कर देता, लेकिन अब इसका असर परिणाम पर भी पड़ेगा।
कार्मिक विभाग से मांगा