एनसीसी कैंप में झगड़े छात्र
अजमेर | कायड़विश्राम स्थली में चल रहे एनसीसी कैंप में शामिल छात्रों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। कैंप प्रभारियों ने समझाइश कर छात्रों को शांत किया। सूचना पर गेगल और सिविल लाइंस थाने का जाब्ता भी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मिलिट्री स्कूल के छात्रों ने कैंप में हंगामा मचाया था। सिविल लाइंस थाना पुलिस के अनुसार मामले में रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।