पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी स्कूल संचालकों ने किया सदबुद्धि यज्ञ

निजी स्कूल संचालकों ने किया सदबुद्धि यज्ञ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | राजस्थानप्राइवेट एजुकेशन एसोसिएशन ने जिला फीस निर्धारण समिति एवं आरटीई के विरोध में मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर अधिकारियों की सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया। एसोसिएशन के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि शिक्षा अधिकारियों का उनके प्रति रवैया हमेशा नकारात्मक रहता है। शर्मा का आरोप है कि अधिकारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जांच की धमकी दी। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा अधिकारी नदारद रहे। इससे निजी स्कूल संचालकों में रोष देखा गया। संगठन पदाधिकारियों ने उपनिदेशक माध्यमिक से फोन पर वार्ता कर नाराजगी जताई।

पांचसूत्री मांग पत्र सौंपा : संगठनने पांच सूत्रीय मांग पत्र शिक्षा विभाग कार्यालय में दे गए। जिसमें फीस निर्धारण के लिए ऑनलाइन प्रपत्र नहीं भरवाने, आरटीई का पैसा जारी करने, उनकी समस्याओं का निवारण करने, उनकी शिकायतों को प्राथमिकता से दूर करने और संगठन के प्रदेशाध्यक्ष के साथ किए गए अभद्र व्यवहार पर आपत्ति जताई है।