गर्मी के तेवर बरकरार
अजमेर | मंगलवारको भी शहर में गर्मी का असर बरकरार रहा। धूप ने शहरवासियों को प्रभावित किया। दोपहर में धूप की तेजी बेचैन कर देने वाली रही, शहरवासियों को शाम को ही राहत मिल सकी। सुबह से शाम तक धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 तथा न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रहा। सुबह की आर्द्रता 57 तथा शाम की आर्द्रता 51 प्रतिशत रही।