व्यापारी पर हमला कर रुपए छीने
अजमेर| गढीमालियान बालाजी मंदिर के निकट सोमवार रात तीन युवकों ने फूल व्यापारी के साथ मारपीट कर उससे पांच हजार रुपए छीन लिए। रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार नृसिंहपुरा जौंस गंज निवासी जितेन्द्र सुईवाल(20) पुत्र राकेश माली ने बताया कि सोमवार रात को वह अपने चाचा दिनेश सुईवाल के कहने पर केसरपुरा गया था। केसरपुरा में फ्लॉवर डेकोरेशन की बुकिंग करके वह रात करीब 11 बजे अपने घर लौट रहा था गढी मालियान रेलवे पुलिया के पास बालाजी मंदिर के पास उसे तेजा, राहुल, शिवम तथा सूरज ने रोक लिया। डंडे से उस पर हमला कर दिया और उसकी पेंट की जेब से आरोपियों ने पांच हजार रुपए निकाल लिए।