भारद्वाज को साहित्य रत्न सम्मान
अजमेर| सलिलासाहित्य संस्था सलूंबर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन एवं स्वतंत्रता सेनानी ओंकार लाल शास्त्री जन्म शताब्दी सम्मान समारोह में शहर के प्रसिद्ध बाल साहित्यकार गोविंद भारद्वाज को मानवीय मूल्यों की पुन: सृजनधर्मिता के लिए सलिला साहित्य र| सम्मान से सम्मानित किया गया। भारद्वाज वर्तमान में राजकीय उमा विद्यालय वैशालीनगर में इतिहास के व्याख्याता हैं।