पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्रकला प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

चित्रकला प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजकीयकन्या महाविद्यालय में मंगलवार को चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चित्रकला विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्या प्रो. सौदामनी नागर ने किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए सौ से अधिक चित्रों का प्रदर्शन किया गया। छात्राओं ने समकालीन कला शैली में अपने भावों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया। प्रदर्शित चित्रों में से 16 छात्राओं के 50 चित्र ललित कला अकादमी जयपुर द्वारा आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में भेजा जाएगा। प्रदर्शनी में विभागाध्यक्ष डॉ. अमित राजवंशी ने सभी छात्राओं और उनकी कला कृतियों से परिचय करवाया। इस मौके पर तारा कटोच, प्रवीण मिर्धा सहित अन्य मौजूद थे।