छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित
अजमेर| पूज्यपारब्रह्म ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार मंगलवार को नवाब का बेड़ा स्थित पूज्य पारब्रह्म मंदिर परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई। प्रबंधक महादेव मल ने बताया कि समारोह के अध्यक्ष ट्रस्टी नरेन शाहनी, विशिष्ट अतिथि जयकिशन लख्यानी, मास्टर टेऊंराम एमके कोटवानी की उपस्थित में अजमेर के 37 विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं को 1920 गणवेश वितरित की गई।