\"जरूरतमंद, असहायों की सेवा ही ध्येय\'
अजमेर| लायंसक्लब अजमेर आस्था की अधिकारिता यात्रा पर आई क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी ने कहा कि जरूरतमंद, असहायों अशक्त की सेवा करना ही लायंस क्लब की पहचान है। क्लब अध्यक्ष लायन संपत सिंह जैन ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया तथा उद्बोधन में अक्टूबर के पहले दिन सेवा कार्य की योजना रखी तथा क्लब द्वारा उत्सव के रूप में लायंस सेवा सप्ताह मनाने की बात कही। क्लब सचिव लायन पदमचंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर राजकीय विद्यालय ट्राम्बे को 4 छत के पंखे लायन लोकेश अग्रवाल लायन विनिता अग्रवाल के सहयोग से प्रदान किए गए।