पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर सीसीबी की आमसभा आज

अजमेर सीसीबी की आमसभा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| अजमेरसेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक आमसभा बुधवार सुबह 11 बजे जवाहर रंगमंच पर होगी। बैंक के चेयरमैन जयराम चौधरी की सदारत में होने वाली इस आमसभा में वर्ष 2014-15 के 3550 लाख का बजट पारित किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2013-14 के 2964 लाख के खर्चों की पुष्टि की जाएगी। इसके अलावा वर्ष 2014-15 के लिए स्वीकृत अधिकतम साख सीमा का अनुमोदन किया जाएगा। आमसभा में बैंक के पुराने अतिदेय ऋणों को अपलेखन करने पर विचार किया जाएगा। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैंक के प्रबंध निदेशक शिवजी लाल चोपड़ा ने सभी सदस्यों को समय पर आमसभा में शामिल होने का आग्रह किया है।