पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| ब्ल्यूकेसर सीनियर सैकंडरी स्कूल परबतपुरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के तत्वावधान में विधिक चेतना अभियान के तहत माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं हुई। निबंध प्रतियोगिता के लिए कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह की रोकथाम, महिला के कानूनी अधिकार, धूम्रपान एवं तंबाकू निषेध, रैगिंग विरोधी कानून आदि विषय दिए गए, जिसमें कक्षा 9 से दीक्षा पांथरी ने प्रथम तथा दीप सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में नवीं एवं दसवीं के छात्रों ने महिला कानून अधिकार विषय पर पक्ष तथा विपक्ष पर विचार रखे। अंत में प्रधानाचार्य राकेश सोनी ने कन्या भ्रूण हत्या एवं बाल-विवाह की रोकथाम आदि की जानकारी दी।