पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुपालन अधिकारी की मौत, कातिलों का सुराग नहीं

पशुपालन अधिकारी की मौत, कातिलों का सुराग नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिश्चियनगंजस्थित मेहबूब की कोठी क्षेत्र में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए पशुपालन विभाग के फील्ड ऑफिसर महेंद्र सिंह ने शनिवार को दम तोड़ दिया। वे जेएलएन अस्पताल में भर्ती थे। मृतक के पैतृक गांव हरियाणा स्थित हिसार नारनौंद से बड़ी संख्या में रिश्तेदार परिचित यहां पहुंचे। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई। मृतक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा।

इधर हत्या के प्रयास की बजाय अब हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मृतक के पर्चा बयानों पर शक के घेरे में आए भाजपा पार्षद को फिलहाल पुलिस ने क्लीनचिट नहीं दी है, लेकिन उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। इधर तो कत्ल की वजह स्पष्ट हो सकी आैर ही कातिलों का सुराग अब तक हाथ लगा। थानाप्रभारी नेमसिंह चौहान के मुताबिक अस्पताल में इलाज के दौरान महेंद्र सिंह की मौत हो गई। मेडिकल ज्यूरिस्ट सुमेरसिंह के नेतृत्व में गठित चिकित्सकों की टीम ने मृतक का पोस्टमार्टम किया।

शेष| पेज 5





इससेपहले एक बार फिर मृतक के उन हिस्सों का एक्स-रे करवाया गया, जहां गोली लगी थी। वारदात स्थल को सीज कर दिया गया। मृतक ने पर्चा बयान में हमलावरों को पहचानने से इनकार किया था, लेकिन शक के आधार पर पुरानी रंजिश रखने वाले भाजपा पार्षद नीरज जैन सहित दो लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। एक अन्य संदिग्ध की तलाश में पुलिस दल हरियाणा के नारनौंद भेजा गया, लेकिन सुराग हाथ नहीं लग सका।

शेष| पेज 5

निर्दोषनहीं फंसे, दोषी को मिले सजा

मृतक के पुत्र आशीष का कहना है कि वारदात वाली रात 2.47 बजे उसके पिता का फोन आया था। पिता ने कहा था, मुझे गोली मार दी गई है, बचा लो। इधर मृतक के परिचित नारनौंद नगरपालिका के चेयरमैन शमशेर सैनी, पार्षद सुरेश सिंह आैर पार्षद राजकुमार भट्ट का कहना है कि हर हाल में दोषी को सजा मिलनी चाहिए। कोई निर्दोष नहीं फंसना चाहिए। नारनौंद के प्रमुख समाजसेवी विजेंद्र लोहान आैर नरेश शर्मा ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करे या पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए।

कल तक प्राइम सस्पेक्ट, आज क्लीनचिट

वारदात के 48 घंटों बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। अब तक तो कातिलों का सुराग हाथ लगा है आैर ही कत्ल की वजह स्पष्ट हो सकी। इधर मृतक के पुत्र ने कल तक सुशील उर्फ भो