एआईटी में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
अजमेर. एआईटीअजमेर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में ट्रेंड्स इन मैकेट्रोनिक्स विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला शनिवार को आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा इंडस्ट्री विशेषज्ञों को मौलिक शोध तथा नवीन विचारों पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराना था। संयोजक प्रो. आरके माथुर तथा सहसंयोजक प्रो. ओपी अरोरा थे। आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी इंजीनियर धर्मेंद्र दुबे थे।
भगवंत ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर, डॉ. अनिल सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने वर्कशॉप का शुभारंभ करते हुए उच्च शिक्षा संस्थानों में सेमिनार तथा वर्कशॉप के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि एचएमटी अजमेर के जीएम इंजी. नवीन गोखरु थे। उन्होंने उद्घाटन भाषण में मैकेट्रोनिक्स का इंडस्ट्री आटोमेशन में महत्व बताया। भगवंत विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए गोखरु ने कहा कि यह गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के क्षेत्र में त्वरित गति से विकास करता हुआ संस्थान है। प्रथम तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता एचएमटी अजमेर के ज्वाइंट जीएम इंजी. पीके सक्सेना ने स्लाइड्स की सहायता से बताया कि मैकेट्रोनिक्स कैसे हमारे जीवन को ज्यादा आरामदायक बना सकता है। द्वितीय तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता एचएमटी अजमेर के डिप्टी जीएम इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद ने इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक एप्लीकेशंस पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. वीके कांकरिया प्रिंसिपल आरआईई अजमेर थे। उन्होंने कार्यशाला की सफलतापूर्वक समापन पर सभी को बधाई दी। भगवंत ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह ने कार्यशाला के सफल संचालन के लिए मैकेनिकल विभाग तथा संचालन कमेटी को बधाई दी।