नि:संतानता परामर्श शिविर संपन्न
अजमेर. इंदिराइनफर्टिलिटी क्लिनिक एवं टेस्ट ट्यूब बेबी केंद्र, उदयपुर हॉस्पिटल की ओर से अजमेर में एक दिवसीय निशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में इंदिरा आईवीएफ के नि:संतानता एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. क्षितिज मुरड़िया ने नि:संतान दंपतियों को निशुल्क परामर्श सेवाएं दी। शिविर में शहर समेत आसपास के कस्बों से निसंतान स्त्री-पुरुषों ने भाग लिया। डॉ. मुरड़िया ने टेस्ट ट्यूब बेबी प्रक्रिया की जानकारी दी।