नारेली का कलशाभिषेक आज
अजमेर. श्रीज्ञानोदय पद यात्रा संघ केसरगंज के तत्वावधान में रविवार को पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर श्री ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली का वार्षिक कलशाभिषेक कार्यक्रम वसुनंदी महाराज ससंघ सानिध्य में होगा। मुनि पायसागर महाराज ससंघ के आशीष से सुबह 7 बजे सोनी जी की नसिया से कपूरचंद नाथू लाल पल्लीवाल हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा शुरू कराएंगे। संयोजक केलेंद्र कुमार जैन ने बताया कि पदयाक्षा के तैयारी पूरी कर ली गई है।