अजयमेरू प्रेस क्लब की साधारण सभा अाज
अजमेर. अजयमेरूप्रेस क्लब की साधारण सभा रविवार 28 सितंबर को आयोजित होगी। क्लब की तदर्थ समिति के संयोजक डॉ. रमेश अग्रवाल के मुताबिक साधारण सभा गांधी भवन स्थित क्लब कार्यालय में सुबह 10 बजे होगी। साधारण सभा में सिर्फ सक्रिय सदस्य ही भाग ले सकेंगे। उन्होंने क्लब के सभी सक्रिय सदस्यों से आग्रह किया है कि वे साधारण सभा में अवश्य शामिल हों। साधारण सभा में क्लब की भावी गतिविधियों पर विचार- विमर्श किया जाएगा।