पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या समाधान के लिए गोष्ठी

समस्या समाधान के लिए गोष्ठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर. रोटरीक्लब अजमेर राउंड टाउन के तत्वावधान में शनिवार को गायत्री शक्ति पीठ कन्या महाविद्यालय में संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। क्लब सदस्य डा. विनिता जैन ने कॉलेज छात्राओं की मनोवैज्ञानिक समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान पर उपयाेगी जानकारी दी। प्राचार्य डा. सुरेश वैष्णव ने क्लब का धन्यवाद ज्ञापित किया। क्लब अध्यक्ष केएम गुप्ता ने बताया कि शनिवार को क्लब की ओर से ग्राम किशनपुरा स्थित गौशाला परिसर में 50 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रवि मेहता तथा क्लब सचिव कर्नल आरएस राठौड़ भी मौजूद थे।