संभागीय कार्यशाला आज
अजमेर. बालकोंके विभिन्न कानूनी अधिकारों और उनसे जुड़ी योजनाओं को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को गोखले लेन के पास स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजीव गांधी सभागार में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति जीके व्यास और महेंद्र कुमार माहेश्वरी शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त संभाग के सभी जिलों के जिला न्यायाधीश और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिसअधीक्षक विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।प्राधिकरण के सचिव सुरेंद्र कुमार पुराेहित ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार संभाग स्तरीय द्विमासिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें बाल विवाह एवं बाल तस्करी प्रतिषेध बालकों के अधिकार: भविष्य का संचय, विषय पर कार्यशाला रखी गई है।