पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"स्वच्छ हवा चाहिए तो पेड़ जरूरी\'

\"स्वच्छ हवा चाहिए तो पेड़ जरूरी\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. बढ़तेकंक्रीट जाल में वृक्ष विलुप्त होने के कारण पर्यावरण संतुलन गड़बड़ा रहा है। भावी पीढ़ी को स्वच्छ हवा चाहिए तो पेड़ लगाना जरूरी है। यह विचार अरविंद चतुर उपप्रांतपाल द्वितीय ने शनिवार को लायंस क्लब अजमेर उमंग की ओर से कोटड़ा स्थित पत्रकार कॉलोनी में पौधरोपण करने के अवसर पर व्यक्त किए। उदयपुर से आए ओपी माहेश्वरी ने कहा कि आज नई कॉलोनियां बसती जा रही हैं, जबकि छाया के लिए पेड़ दुर्लभ हो रहे हैं। इस कारण हर प्राणी गर्मी से बेहाल हो रहा है। भगवती मशीन टूल्स के निदेशक दिनेश शर्मा ने कहा कि पेड़ लगाना ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि उसकी सार संभाल कर उन्हें बड़ा करना भी जरूरी है। क्लब अध्यक्ष निरंजन बंसल ने बताया कि भगवती मशीन टूल्स और क्लब के सहयोग से 30 ट्री गार्ड सहित पेड़ लगाए गए। इस कार्यक्रम में राजेंद्र गांधी, महेंद्र जैन मित्तल, अनिल गर्ग, दीपक बंसल, प्रकाश मैनेजर, कमल शर्मा, नरेश ऐरन, गिर्राज अग्रवाल, सुशील सोनी का सहयोग रहा। इस अवसर पर पत्रकार सहित क्षेत्रवासी अनिल शर्मा, कैलाश सुरेंद्र मित्तल उपस्थित थे।