अजमेर. विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर शनिवार को हेरिटेज वॉक में इतिहास का गौरव झलका, वहीं अकबर किले के बाहर आयोजित राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग छाए रहे।
जिला प्रशासन पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पर्यटन समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को संग्रहालय किले का भ्रमण कराया गया। इतिहासकार ओमप्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को अकबर किले एवं अजमेर के इतिहास संबंधी जानकारी दी।
इस अवसर पर अर्चना तेला, संजय कुमार सेठी, शारदा देवड़ा, ममता देवड़ा सुदीप रॉय की ओर से पेंटिंग्स प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीए सचिव प्रियंका जोधावत ने किया। इस अवसर पर अकबर किले के बाहर राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संग्रहालय में प्रदर्शित ऐतिहासिक तोप की सफाई भी कराई गई।
अकबर किले के आस-पास हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें इतिहासकार ओमप्रकाश शर्मा, संग्रहालय कस्टोडियन रुमा आज़म, पर्यटन अधिकारी हजारीलाल शर्मा, रतनलाल तुनवाल प्रद्युमन देथा सहित सहित रंगकर्मी राजेन्द्र सिंह, फोटोजर्नलिस्ट दीपक शर्मा एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हेरिटेज वॉक को जोधावत ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
पर्यटकों का स्वागत
पर्यटन विभाग की ओर से रेल्वे स्टेशन, अजमेर पुष्कर में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, आनासागर बारादरी, अकबर का किला होटल खादिम अजमेर पुष्कर में स्वागत फ्लैक्स लगाए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए गए।
आगे की स्लाइडों में देखें तस्वीरों को