किक्रेट में आर्यभट्ट कॉलेज जीता
ब्यावर के एसडी कॉलेज खेल मैदान पर मदस विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज किक्रेट प्रतियोगिता में आर्यभट्ट कॉलेज ने हुकमचंद कॉलेज को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज कराई। हुकमचंद कॉलेज ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 71 रनों की पारी खेली। आर्यभट्ट कॉलेज की आेर से आशीष सरवन ने 4 विकेट, पंकज बारोत ने 3 विकेट, आमीन अली ने 2 आैर अशोक ने 1 विकेट चटकाया। जवाबी पारी खेलते हुए आर्यभट्ट की आेपनिंग जोड़ी मनोज लखारा आैर श्रीनाथ कुमावत ने जीत अपने पाले में कर दी। आर्यभट्ट कॉलेज का अगला मुकाबला कुचामन कॉलेज से होगा।