पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एथलेटिक्स में पृथ्वीराज सदन प्रथम

एथलेटिक्स में पृथ्वीराज सदन प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में पृथ्वीराज सदन प्रथम स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर अशोक सदन, तीसरे स्थान पर सुभाष सदन और चौथे स्थान पर प्रताप सदन रहा। वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट कैडेट निशांत कनिष्ठ वर्ग में कुमार गौरव रहा। प्रतियोगिता में अंतर विद्यालय रिले रेस में सेंट एंसलम स्कूल प्रथम, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर सेंट स्टीवंज स्कूल रहा। मुख्य अतिथि एसपी महेंद्र सिंह ने कहा कि खिलाड़ी खेलकूद के साथ पढ़ाई पर ध्यान दें। प्राचार्य कर्नल वीके शर्मा एवं एसपी चौधरी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।