पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| कम्युनिस्टपार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अन्य सहयोगी वर्गों द्वारा केंद्र राजस्थान राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर आयोजन सभा में सभी वक्ताओं ने केंद्र राज्य सरकार पर बड़े-बड़े पूंजीपतियों, चुनिंदा कॉर्पोरेट घरानों को जनता की खून पसीने की कमाई एवं देश की प्राकृतिक संपदा को लुटने की छूट देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बैंक, बीमा, रेल, रक्षा अन्य राष्ट्रीय महत्व के क्षेत्रों में प्रवेश देना देश को फिर गुलामी के गर्त में धकेलना है। वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए बदलाव लाखों मजदूरों को बंधुआ मजदूर बना देगा। ज्ञापन देने वालों में सीपीआई- एम के केडी शर्मा, पूनम सिंह, फारवर्ड ब्लॉक के धर्मेंद्र लालवानी सहित कार्यकर्ता शामिल थे।

जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता।