अजमेर को स्वच्छ बनाने का संकल्प
अतिक्रमण हटाए, प्लास्टिक जब्त
स्वच्छतासप्ताह के तहत नगर निगम ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण हटाए और प्लास्टिक की थैलियां और डिस्पोजल सामान जब्त किया गया। दल में निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल थे।
निगम ने जारी किया सप्ताह का कार्यक्रम
स्वच्छता सप्ताह के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए नगर निगम ने सूची जारी की है।
9दिसंबर : अजमेरशहर के विभिन्न कार्यालयों, विद्यालयों एवं इंस्टीट्यूट में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
10दिसंबर : शहरमें मानव श्रृंखला रैली का आयोजन कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।
11दिसंबर: विभिन्नविद्यालयों में स्वच्छता पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन।
12दिसंबर : शहरमें विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन।
13दिसंबर : शहरके 55 वार्डों में सफाई कार्य प्रतियोगिता का आयोजन कर मूल्यांकन किया जाएगा।
14दिसंबर : समापनसमारोह।
कलेक्टर आज करेंगी सफाई
राजस्थान स्वच्छ सप्ताह के तहत कलेक्टर डाॅ. आरुषि मलिक मंगलवार को अलवर गेट चौराहे से मेयो कॉलेज मार्ग पर सफाई करेंगी। निगम सीईओ सीआर मीणा ने बताया कि कलेक्टर मंगलवार को सुबह नौ बजे जिले के अधिकारियों के साथ सफाई कार्य करेंगी।
हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
भास्कर न्यूज|अजमेर
प्रधानमंत्रीके स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य में मनाए जा रहे स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का सोमवार को अजमेर में शुभारंभ हुआ।
जवाहर रंगमंच पर निगम निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने घर, गली, मोहल्ला, वार्ड शहर में समृद्धि लाने के लिए गंदगी नहीं होने देंगे। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, मेयर कमल बाकोलिया और संभागीय आयुक्त ने शहर को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए प्रण दिलाया कि गंदगी नहीं फैलाएंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और निगम कर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर सफाई का संदेश दिया वहीं नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया। जवाहर रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भदेल ने शहर के नागरिकों का आव्हान किया कि वे यह प्रण लें की गंदगी नहीं करेंगे। यदि गंदगी नहीं होगी तो शहर स्वच्छ स्वस्थ रहेगा। गंदगी नहीं करने का मूल मंत्र यह है कि अपने कचरे को डस्टबिन में रखें