प्रभातफेरी में गूंजे भजन
अजमेर| संन्यासआश्रम के स्वामी शिव ज्योतिषानंद महाराज के सानिध्य में गत पांच वर्ष से चल रही प्रभात फेरी सोमवार को विभिन्न प्रांत से पधारे संत महात्माओं के सानिध्य में निकाली गई। प्रभात फेरी में राष्ट्रसंत स्वामी गोविंदानंद गिरि, स्वामी डॉ. स्वामी केशवानंद, बीकानेर एवं स्वामी नवयात्रा गिरी महाराज उपस्थित थे।
प्रभात फेरी के बाद लक्ष्मीनारायण हटूका के निवास पर प्रभात फेरी का विश्राम संत सम्मेलन के रूप में हुआ। इस अवसर पर सालासर के संत गोविंदानंद गिरि ने प्रभात फेरी की महिमा बताते हुए प्रभात फेरी को प्रकृति एवं परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ सेवा बताया। प्रभात फेरी में नित्यप्रति साधना करने वाले साधक भगवान के ही पार्षद है। प्रभात फेरी में जाने वाले के दर्शन से भी सुख की प्राप्ति होती है। संत डॉ. केशवानंद महाराज ने कहा कि गुरु को वेदव्यास महाराज एवं दत्तात्रेय के रूप में ही मानना चाहिए तथा गुरु मंत्र की साधना सदैव करनी चाहिए। प्रभात फेरी में लक्ष्मीनारायण हटूका, उमेश गर्ग, बृजेश मिश्रा, गोकुल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रामरतन छापरवाल, रमेश मित्तल, सत्यनारायण, दिनेश परनामी, श्यामसुंदर बंसल, महेश शर्मा, आलोक महेश्वरी, कैलाश जोशी, शांतिलाल अग्रवाल सहित आश्रम के आचार्य एवं वेदपाठी बालकों ने भाग लिया।