पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट में हुए रोमांचक मुकाबले

क्रिकेट में हुए रोमांचक मुकाबले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| अजमेरक्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में जारी चिराग रामचंदानी की स्मृति में तृतीय यंगस्टर अजमेर कप-2014 में सोमवार को रोमांचक मुकाबले हुए। प्रथम मैच में रावत क्लब ने टॉस जीतकर पहले वशिष्ठ अकादमी को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। वशिष्ठ अकादमी 13.4 ओवर में मात्र 75 रन पर ही ऑल आउट हो गई। विजय ने 18 रन बनाए। रावत क्लब के ऋषि ने 4 जनक ने 3 विकेट लिए। 76 रन का विजयी लक्ष्य रावत क्लब ने 9.2 ओवर में एक विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। रावत क्लब के लाला ने नाबाद 45 ऋषि ने 12 रन बनाए। ऋषि को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया।

दूसरे मैच में रॉयल क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए। रॉयल क्लब की ओर से जुबेर ने 48 अफरोज ने 24 रन बनाए। यूनाइटेड क्लब के शिवम ने 4 तथा गौरव मुंशी ने 2-2 विकेट लिए। 121 रन का लक्ष्य लेकर उतरी यूनाइटेड क्लब ने संघर्ष करते हुए 19वें ओवर में 124 रन बना मैच में जीत दर्ज की। यूनाइटेड क्लब की ओर से अनुपम ने 55 भुवनेश ने 34 रन बनाए। रॉयल क्लब के जुबेर प्रवीण ने 1-1 विकेट लिया। यूनाइटेड क्लब के शिवम को 2 ओवर में 9 रन देकर विकेट लेने के लिए मैन ऑफ मैच घोषित किया गया।