पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्विज पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

क्विज पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| भरतीयरेडक्राॅस के तत्वावधान में सोमवार को एड्स पर जागरूकता क्विज पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन रेडक्राॅस भवन में किया गया। जिसमें अजमेर के 20 स्कूल एवं कॉलेज के 130 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरिदास गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रजनी भार्गव तथा कर्नल केडी उपाध्याय ने की।

जीवतराम चौहान ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में राजकीय मोइनिया इस्लामिया स्कूल के मोहम्मद जब्बार प्रथम राजकीय आदर्श बालिका उमावि रामगंज की छात्रा मीनाक्षी शर्मा दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में डीएवी शताब्दी स्कूल की दीक्षा डांगी प्रथम राजकीय आदर्श बालिका उमावि रामगंज की छात्रा श्वेता अरोड़ा दूसरे स्थान पर रही। चल वैजयंती राजकीय आदर्श बालिका उमावि रामगंज सेंट स्टीवंज स्कूल को संयुक्त रूप से दी गई।