चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
अजमेर | डीएवीकॉलेज में 3 दिसंबर को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता ‘आर्ट कार्निवाल’ का परिणाम घोषित कर दिया गया है। ग्रुप ‘ए’ में प्रथम स्थान पर सेंट मेरीज काॅन्वेंट विद्यालय की आकांक्षा शर्मा रही, द्वितीय स्थान डीबीएन इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रियंका मीना ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर हनीशा शर्मा डीएवी सेंटेनरी विद्यालय ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार डीबीएन इंग्लिश मीडियम की साक्षी को दिया गया। ग्रुप ‘बी’ के अंतर्गत प्रथम स्थान लिली राजोरिया, राजकीय कन्या महाविद्यालय, द्वितीय डीएवी कॉलेज की मोनिका चौहान तथा तृतीय जीसीए की चांद नोशिन रही। ग्रुप ‘सी’ में प्रथम स्थान राजकीय कन्या महाविद्यालय, की ज्योति शर्मा ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर दयानंद महाविद्यालय का आकाश रहा। तृतीय स्थान यामिनी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डाॅ. बीसी गहलोत एवं डाॅ. बीना माथुर रहे।