पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतवाणी पाठ में भाव विभोर हुए श्रद्धालु

अमृतवाणी पाठ में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | आनंदनगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सोमवार को महिला मंडल एवं मंदिर की प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में अमृतवाणी पाठ का आयोजन किया गया। भजन गायिका लता तायल ने अपनी अमृतवाणी की संगीतमय प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। तायल ने बताया कि विगत 20 वर्षों से वे प्रति सप्ताह अमृतवाणी का पाठ कर रही हैं। श्रीराम के जीवन चरित्र को संक्षिप्त एवं सारगर्भित रूप में प्रस्तुत करने वाला यह काव्य आम व्यक्ति को भी सहजता से समझ में आने के कारण प्रभावित करता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को अमृतवाणी पुस्तिका भी वितरित की गई। अमृतवाणी पाठ के बाद तायल ने भजन भी गाए। संकटमोचन हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक डॉ. केपी गुप्ता ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से प्रतिमाह अमृतवाणी पाठ का आयोजन किया जाएगा।