एनएसयूआई ने दी धरने की चेतावनी
राजकीयमहाविद्यालय में सोमवार को एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने जीसीए प्राचार्य को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इस दौरान एहतियातन पुलिस तैनात की गई।
एनएसयूआई के जिला महासचिव संदीप कनौजिया ने बताया कि जीसीए में फाेटो कॉपी मशीन की व्यवस्था कराने, छात्राओं के लिए कंप्यूटरीकृत लाइब्रेरी तैयार करवाने, कॉलेज में जिम्नेजियम को सुचारू रूप से तैयार करवाने, नॉलेज सेंटर तथा कॅरिअर काउंसलर की व्यवस्था सहित अन्य मांगें की गई। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष टेकचंद कलौसिया ने बताया कि यदि मांगों को 7 दिन में पूरा नहीं किया गया तो एनएसयूआई की ओर से धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश शर्मा, उपाध्यक्ष पवन ओड, छात्रसंघ अध्यक्ष रिछपाल चौधरी, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव ईश्वर राजोरिया, एनएसयूआई जिला सचिव पूर्णिमा राजावत, सागरी मीणा, सुनील कनौजिया, मनीष मेहरा, दीपक, हितेश, आयुष तथा वैभव समेत अन्य कई छात्र मौजूद थे।
श्रद्धांजलिसभा आयोजित
राजकीयमहाविद्यालय के पुस्तकालय के सामने स्थित उद्यान में दिवंगत छात्र नेता प्रदीप चौधरी की पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में स्व. प्रदीप चौधरी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई।
जीसीए में प्राचार्य को ज्ञापन देते एनएसयूआई कार्यकर्ता।