- Hindi News
- ग्रामीण क्षेत्रों में आज लगेंगी विद्युत चौपालें
ग्रामीण क्षेत्रों में आज लगेंगी विद्युत चौपालें
अजमेर | अजमेरडिस्कॉम की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिए अजमेर जिला वृत्त में मंगलवार को 10 स्थानों पर विद्युत चौपालों का आयोजन किया जाएगा। चौपाल मंगलवार को ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता मुख्यालय (33/11 के.वी. सब स्टेशन) पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लगेगी। चौपालें दुर्गावास, मसूदा, जवाजा, सिरोंज, सिंगारा, भटियानी, बांदनवाड़ा, अजगरा, प्रान्हेड़ा एवं सावर के सहायक अभियंता क्षेत्र में आयोजित होगी। अजमेर शहर वृत्त के मदार सब-डिवीजन की विद्युत चौपाल 33 केवी सब-स्टेशन गेगल तथा पुष्कर की सब स्टेशन कानस पर तथा सराधना सब-डिवीजन की विद्युत चौपाल 33 केवी सब स्टेशन राजगढ़ पर होगी।